जशपुर, 13 सितम्बर 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आज जशपुर जिले के बगिया हेलिपैड पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।
स्वागत करने पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
बगिया हैलिपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास और एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने किया। इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
जनता में उत्साह
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आगमन क्षेत्रवासियों के लिए विशेष अवसर रहा। स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें आत्मीयता और उत्साह के साथ स्वागत कर प्रदेश के विकास के लिए उनके नेतृत्व पर विश्वास जताया।

