रायगढ़ यातायात पुलिस का सुरक्षा अभियान : हाईवे पर घुमंतू मवेशियों को यातायात पुलिस ने पहनाई रेडियम पट्टी, सड़क हादसों पर रोक लगाने की अनोखी पहल रायगढ़ में शुरू, रात के समय वाहन चालकों को मिलेगा बड़ा सहारा.

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस रायगढ़ ने सड़क हादसों की रोकथाम के लिए एक विशेष अभियान जारी किया है। इस अभियान के अंतर्गत हाईवे पर पेट्रोलिंग करते हुए घुमंतू मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी लगाई जा रही है, जिससे रात के समय वाहन चालकों को सड़क पर मवेशियों की उपस्थिति साफ दिखाई दे और अकस्मात दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

इसी कड़ी में आज हाईवे पेट्रोलिंग टीम के सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र पटेल, सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार सिदार, आरक्षक दिनेश डनसेना और आरक्षक जसपाल शर्मा ने कोसमनारा मार्ग एवं काशीराम चौक से आगे उड़ीसा मार्ग पर पेट्रोलिंग की और वहां घूम रहे मवेशियों को रेडियम पट्टी पहनाई। विदित हो कि पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाकर मवेशियों के सिंग पर रेडियम रंग और गले में रेडियम पट्टी लगाने का कार्य किया जा रहा है, जिसे आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।

Chhattisgarh