चरित्र शंका में पत्नी की  बेरहमी से हत्या : पति ने पत्नी को चाकू से उतारा मौत के घाट, नस काटकर की अपनी जान देने की कोशिश, जांजगीर पुलिस ने आरोपी पति जगदीश देवांगन को किया गिरफ्तार,भेजा न्यायिक रिमांड पर.

चरित्र शंका में पत्नी की  बेरहमी से हत्या : पति ने पत्नी को चाकू से उतारा मौत के घाट, नस काटकर की अपनी जान देने की कोशिश, जांजगीर पुलिस ने आरोपी पति जगदीश देवांगन को किया गिरफ्तार,भेजा न्यायिक रिमांड पर.

दिनांक 07 सितंबर 2025 को दोपहर करीबन 01:40 बजे थाना जांजगीर पुलिस को सुचना मिली थी कि जगदीश देवांगन निवासी बलौदाबाजार भाटापारा जो शारदा मंगलम के पीछे रहता है। जिसके द्वारा अपनी पत्नी को लड़ाई-झगड़ा करते हुए धारदार चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया गया है। जिसकी सूचना पर तत्काल थाना जांजगीर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर देखा गया कि दरवाजा बंद था, पुलिस द्वारा दरवाजा को तोड़ कर अंदर घुसे तो देखा दोनों पति पत्नी बेहोशी के हालत में पड़ा था। जिसको तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर लाया गया। इलाज के दौरान उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई एवं आरोपी पति द्वारा घटना करित करने के बाद चाकू से अपने नस को काट कर आत्म-हत्या का प्रयास किया गया था, जिसको इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये आरोपी जगदीश देवांगन के चोटिल होने के कारण ईलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिससे आज दिनांक को डिस्चार्ज होने पर उसको पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके विरुध्द धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Crime