भैंस चराने के विवाद में हत्या के प्रयास का मामला : फसल खाने के विवाद में जानलेवा हमला, लुन्ड्रा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पाँच आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक अभिरक्षा में.

भैंस चराने के विवाद में हत्या के प्रयास का मामला : फसल खाने के विवाद में जानलेवा हमला, लुन्ड्रा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पाँच आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक अभिरक्षा में.

मिली जानकारी के अनुसार आहत/प्रार्थी ओमनारायण यादव दिनांक 05 सितंबर 2025 को रोज की भांति अपनी भैंस को बरौली गांव तरफ चराने ले गया था, भैंस को चरा के शाम करीब 06:00 बजे भैंस को वापस घर ला रहा था। जैसे ही ग्राम बरौली के लक्षन गोड के घर के पीछे बाड़ी में पहुंचा था, तभी आरोपीगण सुनिल, सलीम, अखलेश, प्रमोद, फुलचन्द, विनोद, पारसनाथ सभी लोग लाठी डण्डा लेकर आये और एक राय होकर प्रार्थी को कहने लगे में तुम अपना भैंस को हमारे गांव तरफ चराने क्यों लाते हो हम लोगों का फसल को खिला दे रहे हो, कहते हुए गाली-गलौज करते हुए लाठी डण्डा से आहत/प्रार्थी को मारने लगे। तभी प्रार्थी द्वारा हाथ में पकडा टांगी हाथ से छुट गया तो प्रमोद उसी टांगी को उठाकर प्रार्थी के सिर में हत्या करने की नियत से मारपीट करने लगे, मारपीट करते देख प्रार्थी/आहत का भतीजा करन यादव हल्ला करने लगा तब मारपीट करना छोड कर सभी भाग गये। मारपीट करने से आहत बेहोश हो गया था, जिसके सिर में चोट लगकर खून बहने लगा है। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लुन्ड्रा में अपराध क्रमांक 181/25 धारा 296, 351(3), 115(2), 119(2), 119(3),109 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल निरीक्षण कर मामले के आरोपी (01) विनोद कुमार आत्मज रामसाय उम्र 38 वर्ष, (02) सुनील आत्मज बीजू उम्र 29 वर्ष, (03) प्रमोद मरावी आत्मज रामसाय उम्र 35 वर्ष, (04) पारसनाथ पिता चैतन राम उम्र 45 वर्ष, (05) अखलेश पिता विनोद उम्र 18 वर्ष सभी निवासी ग्राम बरौली थाना लुण्ड्रा को हिरासत में लेकर घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किया गया।  आरोपियों द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी प्रमोद एवं पारसनाथ का मेमोरेण्डम कथन लेख करते हुए घटना के समय मारपीट करने में प्रयुक्त आलाजरब डंडा एवं टांगी जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Crime