त्योहार पर सफर होगा आसान! दुर्ग से सुलतानपुर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, 12 फेरे में हजारों यात्रियों को मिलेगा फायदा

त्योहार पर सफर होगा आसान! दुर्ग से सुलतानपुर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, 12 फेरे में हजारों यात्रियों को मिलेगा फायदा

बिलासपुर, 05 सितम्बर 2025 : फेस्टिवल के अवसर पर दुर्ग एवं सुलतानपुर के मध्य रेल यात्रियो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा दो फेरे के लिए फेस्टिवल स्पेशल गाड़ी 08763/ 08764 दुर्ग-सुलतानपुर-दुर्ग के मध्य 12 फेरे के लिये चलाई जायेगी । यह गाड़ी दुर्ग से 08763 नंम्बर के साथ प्रत्येक शनिवार को दिनांक 13 सितम्बर से 29 नवम्बर, 2025 तक तथा सुलतानपुर से 08764 नम्बर के साथ प्रत्येक रविवार को दिनांक 14 सितम्बर से 30 नवम्बर, 2025 तक फेस्टिवल एक्सप्रेस स्पेशल चलेगी । 

इस स्पेशल ट्रेन में 3 एसएलआर, 04 स्लीपर, 08 एसी थ्री, 01 एसी टू, 02 एसी टू कम एसी थ्री, 02 पवाएरकार  सहित कुल 20 कोच रहेगी ।

इस गाड़ी की विस्तृत समय-सारणी निम्नानुसार है –

08763 दुर्ग-सुलतानपुर फेस्टिवल  एक्सप्रेस स्पेशलस्टेशन08764 सुलतानपुर-दुर्ग फेस्टिवल  एक्सप्रेस स्पेशल
पहुँचछूट पहुँचछूट
07.20दुर्ग12.50….
08.0508.10रायपुर11.4011.45
10.1010.20उसलापुर 09.4509.55
11.3111.33पेन्ड्रा रोड06.5807.00
12.1512.20अननुपूर06.1506.20
12.5513.00शहडोल 05.2005.25
13.5013.52उमरिया 04.0104.03
16.0016.10कटनी 01.4001.50
17.1017.12मैहर00.2000.22
18.1518.20सतना 23.5423.59
21.2321.25चित्रकूटधाम 20.2520.27
21.5521.57अतर्रा19.4519.47
22.3522.40बाँदा19.0519.10
23.0523.07रागौल17.4817.50
01.0001.02भीमसेन जंक्शन15.5816.00
02.1502.20कानपुर सेंट्रल14.4014.45
04.2504.35लखनऊ12.3512.45
07.00…..सुलतानपुर——10.00
Chhattisgarh