रायपुर पुलिस की तत्परता : आजाद चौक थाना पुलिस की कार्रवाई, चाकू लहरा कर जनता को डराने-धमकाने वाला उडिया बस्ती निवासी आरोपी रूपेश तांडी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

रायपुर पुलिस की तत्परता : आजाद चौक थाना पुलिस की कार्रवाई, चाकू लहरा कर जनता को डराने-धमकाने वाला उडिया बस्ती निवासी आरोपी रूपेश तांडी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

दिनांक 01 सितंबर 2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि रामकुंड सरदार गली में एक व्यक्ति अपने हाथ में चाकू रखकर लहराते हुए आम जनता को डरा धमका रहा है। इस सूचना पर थाना आजाद चौक पुलिस मौके पर पहुंची।

मौके पर आरोपी रूपेश तांडी पिता कार्तिक तांडी उम्र 23 वर्ष निवासी रामकुंड उछला तालाब उडिया वस्ती रायपुर का चाकू लहराते, धमकाते मिला, जिसे गवाहों के समक्ष घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा आरोपी के हाथ से एक नग चाकू छीन कर आरोपी तथा चाकू को कब्जे में लिया गया। आरोपी को दिनांक 01 सितंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 256/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।

Crime