कलेक्टर रोहित व्यास ने स्वीकृत की 4 लाख की सहायता राशि, स्व. रतनी बाई के परिजनों को मिलेगा लाभ

कलेक्टर रोहित व्यास ने स्वीकृत की 4 लाख की सहायता राशि, स्व. रतनी बाई के परिजनों को मिलेगा लाभ

जशपुर, 01 सितम्बर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम ढोढरअम्बा, निवासी स्व. रतनी बाई का कुआं के पानी में डूबने से 05 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पति सुखनाथ राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Jashpur