आमानाका पुलिस की बड़ी कार्रवाई : फर्जी आईबी अधिकारी का भांडा फूटा, फर्जी आईबी पहचान-पत्र से अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाला भोपाल निवासी युवक रायपुर में गिरफ्तार, अपराध पंजीबद्ध.

आमानाका पुलिस की बड़ी कार्रवाई : फर्जी आईबी अधिकारी का भांडा फूटा, फर्जी आईबी पहचान-पत्र से अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाला भोपाल निवासी युवक रायपुर में गिरफ्तार, अपराध पंजीबद्ध.

पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा  प्रतिदिवस वाहन चेकिंग का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी तारतम्य में दिनांक 31 अगस्त 2025 को रात्रि के समय थाना आमानाका के द्वारा चंदनडीह चौक नदंनवन जीई रोड के पास चेंकिग कार्यवाही के दौरान एक एक्टीवा सवार अपने वाहन को तेज गति एंव लापरवाही पूर्वक चला रहा था, जिसे रूकवाया गया। जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम विशाल कुमार पिता राजीव कुमार उम्र 29 साल साकिन श्रीनिवास रेजीडेंसी मकान नबंर 13/310 नर्मदापुरम रोड डी मार्ट के पास भोपाल (म.प्र.) हाल पता टैगोर नगर शेख सलीम के मकान में टिकरापारा रायपुर छ.ग. अपने रिश्तेदारों के यहां पर रहना बताया गया, जिसका चालानी कार्यवाही करते समय आरोपी द्वारा अपने आप को इंटेलीजेंस ब्युरो आई.बी. (I.B) में सहायक केन्द्रीय खुफिया अधिकारी बताते हुए एक ID CARD दिखाया, जिसमें भारत सरकार का मोनो गृह मंत्रालय लिखा हुआ था एंव चालानी कार्यवाही करने से मना करने लगा। उक्त व्यक्त्त‍ि के ID CARD पर शंका होने पर उसकी तस्दीक किया गया, जो फर्जी होना पाया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 286/25 धारा 319(2) 336(3) 340(2) , BNS ,184 MV ACT के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Crime