पुलिस की त्वरित कार्रवाई : रायपुर में धारदार चाकू लहराते दो आरोपी नोमित पटेल, टी. ओम धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार, खमतराई पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई : रायपुर में धारदार चाकू लहराते दो आरोपी नोमित पटेल, टी. ओम धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार, खमतराई पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

दिनांक 29 अगस्त 2025 को थाना खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि खमतराई बाजार के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है कि तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा खमतराई बाजार पहुंचकर आरोपी नोमित पटेल पिता मोहित पटेल उम्र 19 वर्ष साकिन निमोरा थाना धरसींवा, रायपुर के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्‌तार कर आरोपी के विरुद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 982/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार दिनांक 30 अगस्त 2025 को खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जूट मिल भनपुरी के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है कि तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा जूट मिल भनपुरी पहुंचकर आरोपी टी.ओम पिता टी. लोकेश्वर उम्र-19 वर्ष साकिन शिव मंदिर के पास रामेश्वर नगर भनपुरी रायपुर के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 988/25 धारा 25.27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।

Crime