छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी में सेवा निवृत्ति पर सम्मान : विद्युत सेवा भवन रायपुर में आयोजित हुआ विदाई समारोह, सेवानिवृत्त छः कर्मियों की निष्ठा और समर्पण की हुई प्रशंसा, दी गई भावभीनी विदाई.

छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी में सेवा निवृत्ति पर सम्मान : विद्युत सेवा भवन रायपुर में आयोजित हुआ विदाई समारोह, सेवानिवृत्त छः कर्मियों की निष्ठा और समर्पण की हुई प्रशंसा, दी गई भावभीनी विदाई.

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में छह सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी गई। डंगनिया मुख्यालय स्थित विद्युत सेवा भवन में आयोजित विदाई समारोह में उन्हें दीर्घ सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों की लंबी सेवा को रेखांकित करते हुए उनकी निष्ठा, समर्पण और लगन की प्रशंसा की।

डंगनिया मुख्यालय में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में सहायक प्रबंधक श्री ईश्वर प्रसाद वर्मा रायपुर, निज सचिव श्री देवेंद्र कुमार बिसेन रायपुर, वरिष्ठ पर्यवेक्षक (परीक्षण) श्री ब्रिजेश कुमार अगस्टिन मोहन्ती भिलाई, श्री प्रीतम लाल बनपेला भिलाई, लाइन सहायक श्रेणी-01 श्री मधुसूदन वैष्णव बिलासपुर एवं वाहन चालक श्री भक्त प्रहलाद देवांगन रायपुर को स्मृति-चिन्ह भेंट किया गया।

Chhattisgarh