नशे के खिलाफ रायपुर रेंज पुलिस का महाऑपरेशन : सुबह 4 बजे शुरू हुआ ‘ऑपरेशन निश्चय’, 1600 पुलिसकर्मी, 143 टीमें और 250 से अधिक ठिकानों पर धावा, NDPS, आबकारी और आर्म्स एक्ट में 100 आरोपी गिरफ्तार.

नशे के खिलाफ रायपुर रेंज पुलिस का महाऑपरेशन : सुबह 4 बजे शुरू हुआ ‘ऑपरेशन निश्चय’, 1600 पुलिसकर्मी, 143 टीमें और 250 से अधिक ठिकानों पर धावा, NDPS, आबकारी और आर्म्स एक्ट में 100 आरोपी गिरफ्तार.

ऑपरेशन “NISCHAY” का संकल्प :- “N.I.S.C.H.A.Y – Narcotics, Investigation, Suppression, Control, Halt, Action for Youth & Society” अर्थात् — नारकोटिक्स पर नियंत्रण, सघन जांच व दमनात्मक कार्यवाही, अपराधों पर पूर्ण नियंत्रण व रोक-थाम, पुलिस की निर्णायक कार्रवाई तथा युवाओं और समाज को सुरक्षित भविष्य देना।

रायपुर रेंज पुलिस द्वारा की गई आज की कार्यवाही की मुख्य हेडलाइन (Highlights) पाँच जिलों में एकसाथ छापेमारी – 250 से अधिक ठिकानों पर दबिश, एनडीपीएस (NDPS), आबकारी और आर्म्स एक्ट के तहत 100 आरोपी गिरफ्तार, वारंट तामिली – 31 आरोपी, जो नशे के प्रकरणों में फरार चल रहे थे, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही – 140 व्यक्ति.एनडीपीएस (NDPS)  एक्ट के तहत गिरफ्तारी में 34 किलो गांजा, 13.06 ग्राम हेरोइन, 842 ट्रामाडोल कैप्सूल, 100 नाइट्रो टेबलेट, 90 इंजेक्शन जप्त, आबकारी एक्ट – 20 आरोपी, 70.4 लीटर देशी व महुआ शराब जब्त, आर्म्स एक्ट – 10 आरोपी, धारदार हथियार बरामद, अभियान में 1600 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल, 143 टीमें गठित, कार्रवाई तड़के सुबह 4:00 बजे से प्रारंभ, 31 संदिग्धों को परेड करा कर नशा-मुक्ति की दिलाई गई शपथ.

रेंज पुलिस द्वारा लगातार एनडीपीएस (NDPS) के अंतर्राज्यीय नेटवर्क पर कार्रवाई की जा रही है और पिछले एक माह में कई अंतर्जिला एवं अंतर्राज्यीय नेटवर्क से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आज के अभियान में ऐसे छोटे पैडलर्स, जो गली-मोहल्लों और छोटी दुकानों के माध्यम से नशे का व्यापार करते थे, उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की गई।

धमतरी पुलिस – दबिश – 43 स्थान, गिरफ्तार – 16 (NDPS 12, आबकारी 3, आर्म्स 1),वारंट तामिली – 4 (2 गिरफ्तारी, 2 स्थायी, सभी NDPS मामलों के फरार आरोपी), प्रतिबंधक कार्यवाही – 50 व्यक्ति, 31 संदिग्धों की परेड व नशामुक्ति शपथ

रायपुर पुलिस – दबिश – 70 स्थान, गिरफ्तार – 24 (NDPS 10, आबकारी 6, आर्म्स 8),वारंट तामिली – 4 (सभी NDPS मामलों के फरार आरोपी), प्रतिबंधक कार्यवाही – 35 से अधिक व्यक्ति.

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस – दबिश – 44 स्थान, गिरफ्तार – 27 (NDPS 24, आबकारी 3),वारंट तामिली – 23 (9 स्थायी, 14 गिरफ्तारी, सभी नशे के प्रकरणों में फरार आरोपी), प्रतिबंधक कार्यवाही – 10 व्यक्ति.

महासमुंद पुलिस – दबिश – 61 स्थान, गिरफ्तार – 22 (NDPS 17, आबकारी 5) प्रतिबंधक कार्यवाही – 18 व्यक्ति.

गरियाबंद पुलिस – दबिश – 55 स्थान, गिरफ्तार – 11 (NDPS 7, आबकारी 3, आर्म्स 1).

संयुक्त प्रभाव (Overall Impact)

कुल दबिश – 203 स्थान.

गिरफ्तारी (कुल 100 आरोपी) – NDPS एक्ट : 70,आबकारी एक्ट : 20, आर्म्स एक्ट : 10, वारंट तामिली (कुल 31 आरोपी), गिरफ्तारी वारंट : 18, स्थायी वारंट : 13.

सभी नशे के मामलों में फरार चल रहे आरोपी

प्रतिबंधात्मक कार्यवाही – कुल 113 व्यक्ति पर कार्रवाई

जब्ती – गांजा : 16.042 किलो, हेरोइन : 13.06 ग्राम, नशीली दवाइयाँ : 842 कैप्सूल, 100 टैबलेट, 90 इंजेक्शन, शराब : 70.4 लीटर, हथियार : 10 से अधिक चाकू, अन्य : 5 मोबाइल, 1 स्कूटी,

Crime