धमधा पुलिस की त्वरित कार्रवाई : गंभीर घटना टली, दुर्ग जिले के घोटवानी गांव में महिला पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, धमधा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश.

धमधा पुलिस की त्वरित कार्रवाई : गंभीर घटना टली, दुर्ग जिले के घोटवानी गांव में महिला पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, धमधा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश.

प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 23 अगस्त 2025 को दिन मे थान बाई पति पंचू वर्मा के द्वारा अपने पड़ोसन को बंदर को भगाने की बात पर से वाद-विवाद किया था, जिस पर धान बाई का पति पंचू ने पीडिताओं को देख लूंगा कह कर अपने लडके पप्पु वर्मा को जो कि रायपुर में रहता है को फोन कर ग्राम घोटवानी बुलवाया था। जिस पर पप्पू दो गाडियों में अपने दोस्तों को लेकर ग्राम घोटवानी आया और पीड़िता के घर में घुस कर माँ-बहन की गाली गुफ़्तार किया गया। जान से मारने की नियत तथा महिलाओं को बेइज्जत करने की नियत से बाल पकड़ कर कपड़े फाड़ दिये एंव पीड़िता के बायें हाथ पर धारदार हथियार से वार किया।

पंचू वर्मा, थान बाई वर्मा, पप्पू वर्मा, एंव उनके साथियों द्वारा एक राय होकर घर में घुस कर हमला किया गया, जिस पर प्रथम सुचना पत्र दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुये घेराबंदी कर 1. पंचू वर्मा सा. ग्राम घोटवानी 2. संगम मेश्राम सा. प्रेमनगर गुडियारी रायपुर 3. राकेश वर्मा सा. पंचरीकला थाना परपोडी जिला बेमेतरा 4. प्रभात चंदेल सा. पंचरीकला चाना परपोडी जिला बेमेतरा को गिरफ्तार कर प्रकरण अजमानतीय होने से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय दुर्ग में पेश किया गया हैं।

Crime