घरेलू विवाद में हत्या : खाना बनाने की बात पर पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, दुर्ग जिले में नेवई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में कुछ घंटों में आरोपी पति को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक अभिरक्षा में

घरेलू विवाद में हत्या : खाना बनाने की बात पर पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, दुर्ग जिले में नेवई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में कुछ घंटों में आरोपी पति को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक अभिरक्षा में

एचएससीएल कालोनी स्टेशन मरोदा में गायत्री ठाकुर के मकान में किराये से रहने वाली (मृतिका) दीक्षा दुबे से इसका आरोपी (पति) एकल कुमार दुबे उर्फ राजेश व्दारा आये दिन घरेलू बात को लेकर वाद विवाद करता चला आ रहा था। दिनांक 23 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 12:00 बजे भी पुन: खाना बनाने की बात को लेकर वाद-विवाद होने पर दीक्षा दुबे द्वारा इसके पति एकल कुमार दुबे के बाल को पकड लेने पर इसके पति व्दारा गला को जोर से दबा दिया गया, जिससे दीक्षा दुबे की दम घुटने से मृत्यु हो गई।

आरोपी एकल कुमार दुबे का यह कृत्य अपराध धारा 103 (1) बीएनएस का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान आरोपी एकल कुमार दुबे को दिनांक 24 अगस्त 2025 को गिरप्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय दुर्ग भेजा गया है।

Crime