दुर्ग पुलिस का ऑपरेशन विश्वास : उतई थाना की सफलता, महिला से अवैध गांजा और मोबाइल जब्त, उतई थाना ने गांजा बिक्री करने वाली महिला को रंगे हाथ पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड में.

दुर्ग पुलिस का ऑपरेशन विश्वास : उतई थाना की सफलता, महिला से अवैध गांजा और मोबाइल जब्त, उतई थाना ने गांजा बिक्री करने वाली महिला को रंगे हाथ पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड में.

दुर्ग. 25 अगस्त 2025 : दुर्ग पुलिस को ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। थाना उतई पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गांजा बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा। आरोपिया से 1.280 किलोग्राम अवैध गांजा और एक की-पैड मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

अवैध रूप से मादक पदार्थ की बिक्री एवं परिवहन करने वाले आरोपियों पर दुर्ग पुलिस व्दारा अंकुश लगाकर नशे के खिलाफ मुहिम में ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत थाना उतई पुलिस द्वारा गांजा बिक्री करने वाले के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। दिनांक 23 अगस्त 2025 को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जोरातराई नहर रोड गौरा चौक के पास एक महिला अपने खुशी बिरयानी दुकान में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर विक्रय करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही है। जिसकी सूचना पर ग्राम जोरातराई गौरा चौक पहुंचकर घेराबंदी कर संदेही व्यक्ति महिला को पकड़ा गया।

गवाहों के समक्ष उक्त महिला का नाम पूछने पर अपना नाम ममता महिलांगे बताया गया, उक्त महिला के दुकान खुशी बिरयानी नहर रोड गौरा चौक से तलाशी लिए जाने पर एक पीले रंग के थैले में मादक प्रदार्थ गांजा एवं एक की-पैड मोबाइल फ़ोन बरामद किया गया। आरोपिया को अवैध मादक पदार्थ गांजा रखने के संबंध में नोटिस दिया गया, जिसके द्वारा कोई दस्तावेज नहीं होना लिखित में जानकारी दिए जाने पर आरोपिया के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा, की-पैड मोबाइल को जप्त कर आरोपिया के विरुद्ध एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत आवश्यक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Crime