डीआईजी-एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर का औचक निरीक्षण : जयनगर थाना पिकेट चेकिंग प्वाईन्ट पर दिए सख्त निर्देश, अवैध गतिविधियों पर लगेगा अंकुश, सूरजपुर डीआईजी-एसएसपी ने कहा – संदिग्धों पर रखें पैनी नजर.

डीआईजी-एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर का औचक निरीक्षण : जयनगर थाना पिकेट चेकिंग प्वाईन्ट पर दिए सख्त निर्देश, अवैध गतिविधियों पर लगेगा अंकुश, सूरजपुर डीआईजी-एसएसपी ने कहा – संदिग्धों पर रखें पैनी नजर.

18 अगस्त 2025 की रात्रि में डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर अचानक थाना के औचक निरीक्षण पर निकले और पुलिस के पिकेट चेकिंग प्वाईन्ट का जायजा लिया साथ ही क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का हाल करीब से जाना। उनके द्वारा रात्रि में थाना जयनगर का औचक निरीक्षण कर थाना के सामने लगाए गए पिकेट चेकिंग पाईन्ट पर तैनात पुलिस अधिकारी व जवानों को निर्देश दिए कि पुलिस की नजरों से कोई भी अवैध वस्तु अथवा संदिग्ध बच न सके, पूर्ण सजगता के साथ बारीकी से चेकिंग की जाए।

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने कहा कि आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिये सभी सजगता के साथ रात्रि गश्त करें, पिकेट चेकिंग प्वाईन्ट पर आने वाले सभी वाहनों एवं लोगों की बारीकी से चेकिंग की जाए, आमजनता के साथ मधुर और संदिग्धों के विरूद्ध सख्त रवैया अपनाए। चेकिंग प्वाईन्ट पर वाहनों को रोकवाने के लिए सुरक्षा के बेहतर प्रबंधन किए जाए साथ ही चेकिंग ऐसी हो कि आमजनता को किसी प्रकार की परेशान भी ना उठाना पड़े। किसी भी शिकायत अथवा घटना की जांच निष्पक्ष एवं पारदर्शी की जाए, पुलिस गश्त व्यवस्था मजबूत कर आमजन से आपसी समन्वय स्थापित करें, जिम्मेदारी का निर्वहन कर आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।

Chhattisgarh