नारायणपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : व्हाट्सएप पर नाबालिग की फोटो का दुरुपयोग कर अश्लील कंटेंट बनाने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल

नारायणपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : व्हाट्सएप पर नाबालिग की फोटो का दुरुपयोग कर अश्लील कंटेंट बनाने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल

नारायणपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने 14 अगस्त 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी बेटी की पुरानी तस्वीरों का दुरुपयोग कर उन्हें एडिट करके अश्लील रूप में परिवर्तित कर व्हाट्सएप पर भेजा गया है साथ ही, आरोपी ने धमकी दी है कि इन तस्वीरों को सोशल मीडिया और मोहल्ले में वायरल कर दूंगा। इस कृत्य से पीड़िता व उसकी बेटी मानसिक रूप से अत्यधिक प्रताड़ित हुईं। 15 व 16 अगस्त को प्रार्थिया की बेटी ने आरोपी को पहचानने के उद्देश्य से चैट के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने उसे गालियाँ दीं और बदनाम करने की धमकी जारी रखी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोबाइल, सिम कार्ड और चैट स्क्रीनशॉट जब्त किए।

तकनीकी जांच व मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोबाइल नंबर XXXX20947 के धारक की पहचान निहाल सागर पिता लखमू सागर उम्र 18 वर्ष निवासी माड़ीन चौक, मुरिया पारा, नारायणपुर के रूप में की और उसे पकड़ कर थाना लाया गया। पूछताछ में उसने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी के अपराध स्वीकार करने और साक्ष्य के आधार पर नारायणपुर पुलिस ने उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक – 68/25 धारा 336(4), 75(2), 79 आई.टी.एक्ट 66(C), 66(E) 67 (A) पंजीबद्ध करके आरोपी के पास से एक वीवो मोबाइल, एक टैबलेट TZ 108 तथा एक ओप्पो मोबाइल (खराब हालत में) जब्त किया है।

Crime