द्वीप प्रज्वलन और भजन-कीर्तन से गूंजा दोकड़ा का जगन्नाथ मंदिर : एकादशी पर दोकड़ा जगन्नाथ मंदिर में सजी दिव्य आस्था की झलक, दीपों की रोशनी से आलोकित हुआ परिसर, श्रद्धालुओं ने पाया आध्यात्मिक आनंद.

द्वीप प्रज्वलन और भजन-कीर्तन से गूंजा दोकड़ा का जगन्नाथ मंदिर : एकादशी पर दोकड़ा जगन्नाथ मंदिर में सजी दिव्य आस्था की झलक, दीपों की रोशनी से आलोकित हुआ परिसर, श्रद्धालुओं ने पाया आध्यात्मिक आनंद.

एकादशी पर्व के पावन अवसर पर ग्राम दोकड़ा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मंदिर में द्वीप प्रज्वलन की प्राचीन परंपरा का निर्वहन किया गया। भक्तों ने भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा माता की आराधना करते हुए मंदिर प्रांगण को दीपों की लौ से आलोकित कर दिया। सैकड़ों दीपक जलने से पूरा मंदिर प्रांगण आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो उठा।

इस अवसर पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कीर्तन मंडलियों ने भक्तिमय गीत प्रस्तुत किए। मधुर भजनों की स्वर लहरियों और “हरे कृष्ण, हरे राम” के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। पर्व के समापन पर भक्तों को महाप्रसाद का वितरण किया गया। ग्रामीणों ने श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद ग्रहण किया और इसे सामाजिक एवं धार्मिक एकता का प्रतीक बताया। ग्रामवासियों ने बताया कि श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में एकादशी पर्व पर द्वीप प्रज्वलन की यह परंपरा रथ यात्रा के बाद से चली आ रही है, जिसे श्री जगन्नाथ मंदिर समिति के सदस्यों ने मिल कर आगे बढ़ाया हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और भजन मंडलियों की उपस्थिति रही।

Jashpur