पुलिस का बड़ा अभियान : आईजी के निर्देश पर रायपुर पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, हथियार और शराबखोरों पर कसी नकेल. 80 से अधिक आरोपी चढ़े हत्थे, चाकूबाज और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई.

पुलिस का बड़ा अभियान : आईजी के निर्देश पर रायपुर पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, हथियार और शराबखोरों पर कसी नकेल. 80 से अधिक आरोपी चढ़े हत्थे, चाकूबाज और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई.

अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले के नेतृत्व व समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना के बलों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाते हुए चाकूबाजों, चाकू लेकर घुमने वालों, बदमाशों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों तथा ऑन लाईन चाकू मंगाने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान की कार्यवाही के दौरान अलग-अलग थानों में 22 से अधिक आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट, सार्वजनिक स्थानों में शराब सेवन करते 08 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट की कार्यवाही करने के साथ ही अलग-अलग थानों में 50 से अधिक बदमाशों, असमाजिक तत्वों, अपराधों से संलिप्त व्यक्तियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को जेल भेजा गया।

ऑन लाईन शॉपिंग साईट से धारदार/घातक चाकू एवं कैंची मंगाने वाले व्यक्तियों को संबंधित थानों में बुलाकर उनसे 08 नग चाकू जमा करा कर समझाईश देने के साथ ही तस्दीक की जा रहीं है।  

इसके साथ ही थाना क्षेत्रों में नाकेबंदी पाईंट लगाकर समस्त वाहनों की बारिकी से जांच व चेकिंग करने के साथ ही थाना क्षेत्रों में विजिबल पुलिसिंग के अंतर्गत पैदल पेट्रोलिंग कर भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थान/सूनसान स्थान में जमावड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की, धारदार/बटनदार चाकू रखकर घुमने वालों सहित आम स्थानों पर शराब पीने, शराब पीने हेतु स्थान उपलब्ध कराने, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों की लगातार चेकिंग की जा रही है।

Crime