नमनाकला चोरी कांड का पर्दाफाश : नमनाकला के सूने मकान से लाखों की चोरी, गांधीनगर पुलिस और साइबर सेल ने बदायूं (UP) से आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद किया सामान, न्यायालय के समक्ष किया गया पेश.

नमनाकला चोरी कांड का पर्दाफाश : नमनाकला के सूने मकान से लाखों की चोरी, गांधीनगर पुलिस और साइबर सेल ने बदायूं (UP) से आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद किया सामान, न्यायालय के समक्ष किया गया पेश.

प्रार्थी ब्रजेश कुमार सिंह साकिन मुख़र्जीनगर नमनाकला थाना गांधीनगर द्वारा दिनांक 14 जुलाई 2025 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 12 जुलाई 2025 को प्रार्थी परिवार सहित अपने गांव सरगंवा गया हुआ था। जो दिनांक 14 जुलाई 2025 को सुबह वापस आकर देखा कि प्रार्थी के घर के मेन दरवाजा का लॉक टुटा हुआ था। तब प्रार्थी घर के अंदर जाकर देखा तो बेडरूम का भी दरवाजा दुटा हुआ था तथा रूम के अंदर में रखा अलमारी टुटा हुआ था और अलमारी में रखा सोने, चांदी का जेवरात तथा नगदी करीब 65000/- रुपये को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर मामले में थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 396/25 धारा 331(4), 305, 61(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेवना में लिया गया।

मामले को संज्ञान में लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को मामले में त्वरित कार्यवाही कर शामिल आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना गांधीनगर एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा मामले में कार्यवाही करते हुए विवेचना के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना स्थल एवं आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन कर तकनिकी जानकारी, अन्य सूत्रों मुखबिरों की सहायता से प्रकरण में शामिल आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था। पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के संदेही तहजीब खान को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया।

आरोपी द्वारा अपना नाम तहजीब खान आत्मज अब्दुल गनी उम्र 30 वर्ष साकिन ककराला वार्ड न. 23 नगला थान अलापुर बदायू उत्तरप्रदेश का होना बताया गया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर अपने अन्य साथी के साथ मिलकर प्रार्थी के मकान से सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम की चोरी कर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल, 01 नग मोबाईल एवं चोरी किया गया 01 नग अंगुठी जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं, मामले में शामिल एक अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है, जिसका पता तलाश किया जा रहा है, आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायगा।

Crime