जशपुर में स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा : नेताओं ने किए याद उनके योगदान, कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर जशपुर में दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, जनप्रतिनिधियों ने किया स्मरण

जशपुर में स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा : नेताओं ने किए याद उनके योगदान, कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर जशपुर में दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, जनप्रतिनिधियों ने किया स्मरण

स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर आज उनके स्मारक में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नंदे एवं अक्षवीर सिंह जूदेव सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगरवासी उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत उनके स्मारक पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। सभी उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।

अपने उद्बोधन में विधायक रायमुनी भगत ने कहा – कुमार दिलीप सिंह जूदेव न केवल जशपुर की शान थे, बल्कि उन्होंने देश और समाज के लिए जो योगदान दिया, वह अमूल्य है। उनके आदर्श और विचार आज भी हमें सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।”

पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा –कुमार साहब का जीवन समर्पण और सेवा का प्रतीक था। उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए काम किया और जनकल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहे। हम सबको उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।”

पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नंदे ने कहा – “कुमार साहब का राजनीतिक जीवन जितना सशक्त था, उतना ही वे एक संवेदनशील और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।”

Uncategorized