थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक – 184/2025 धारा – 318(3), 3 (5) बीएनएस पंजीबद्ध.
नाम प्रार्थी – भागीरती यादव पिता पुनित राम यादव उम्र 43 साल पता भिलाई – 3 जिला दुर्ग.
घटना दिनांक – 03 अगस्त 2024 से दिनांक 23 अक्टूबर 2024 के मध्य.
घटना स्थल – न्यू राजेन्द्र नगर रौनक टेंट हाउस के पास रायपुर छ.ग.
रिपोर्ट दिनांक – 09 अगस्त 2025.
नाम आरोपी – (1) अभिलाष मसीह पिता कली मसीह निवासी फ्लैट नंबर ए 903 ई 2 नजदीक सेक्टर 8 ए स्काई विलास कमल विहार देवपुरी रायपुर, (2) अभिषेक प्रवीण मसीह.
मशरूका – 1,11,25,000/- रूपये.
रायपुर. 12 अगस्त 2025 : रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो शेयर और क्रिप्टो ट्रेडिंग में निवेश कर रकम दुगुनी-तिगुनी करने और जमीन दिलाने का लालच देकर लोगों से करोड़ों की ठगी कर रहा था। मामले में मुख्य आरोपी अभिलाष मसीह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि दूसरा आरोपी अभिषेक प्रवीण मसीह फरार है। पीड़ितों से कुल 1,11,25,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई।
मिली जानकारी के अनुसार प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी भागीरथी यादव की लिखित शिकायत आवेदन पर आरोपी अभिलाष मसीह एवं अभिषेक प्रवीण मसीह द्वारा शेयर ट्रेडिंग, क्रीप्टो ट्रेडिंग में इन्वेस्ट करने एवं बीस माह के अंदर इन्वेस्ट किये गये रकम का दो से तीन गुना करके तथा रायपुर शहर के अलग क्षेत्र एवं अन्य शहरों में प्लाट देने का लुभावना ऑफर देकर विश्वास में लेकर प्रार्थी तथा अन्य लोगों से कुल 1,11,25,000/- रूपये की धोखाधडी करने के संबंध में थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपी अभिलाष मसीह पिता कली मसीह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
फरार आरोपी अभिषेक प्रवीण मसीह की तलाश जारी है।

