फर्जी दस्तावेज़ बनाकर नौकरी का झांसा : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ₹15 लाख की ठगी, मोहन नगर पुलिस ने लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ़्तार कर भेजा रिमाण्ड पर.

फर्जी दस्तावेज़ बनाकर नौकरी का झांसा : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ₹15 लाख की ठगी, मोहन नगर पुलिस ने लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ़्तार कर भेजा रिमाण्ड पर.

थाना मोहन नगर दिनांक 10 अगस्त 2025 को प्रार्थी रूपेश कुमार पिता लालचंद उम्र 30 साल निवासी अम्बेडकर नगर वार्ड 58 उरला द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश किया, जिसमें अनावेदक गणों द्वारा सरकारी नौकरी लगाने के एवज में फर्जी नौकरी का दस्तावेज तैयार कर नौकरी लगाने के नाम पर 15,00,000/- रूपये का गबन किए जाने की शिकायत पर थाना मोहन में अपराध क्रमांक 394/2025 धारा 420,467,468,471,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

घटना को गंभीरता लेते हुये थाना प्रभारी थाना मोहन नगर द्वारा वरिष्ठ अधिकारीयों के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु रवाना किया गया। दिनाँक 11 अगस्त 2025 को संबधित घटना के संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लकर पुछताछ करने पर अपराध का घटित करना स्वीकार करने पर पर्याप्त साक्ष्य होने से आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Crime