चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के फरार आरोपी संजू चक्रवर्ती को दबोचा, 3 जुलाई की वारदात का फरार आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा, भेजा गया रिमांड पर.

चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के फरार आरोपी संजू चक्रवर्ती को दबोचा, 3 जुलाई की वारदात का फरार आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा, भेजा गया रिमांड पर.

थाना चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी संजू चक्रवर्ती उर्फ बंगाली (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया। जानकारी के अनुसार 3 जुलाई 2025 को छोटे अतरमुड़ा में रहने वाले एक किशोर पर आरोपी और उसके दो नाबालिग साथियों ने हमला किया था। घटना के दिन दोपहर में आरोपी अपने दोस्तों के साथ पीड़ित के घर पहुंचा और उसे बाहर बुलाकर हाथ-मुक्कों और चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके गले और हाथ में चोट आई। पीड़ित की मां की रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 300/2025 धारा 109, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। अगले दिन दो नाबालिग आरोपियों को पकड़कर उनसे घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर किशोर न्यायालय भेजा गया, जबकि राजू उर्फ बंगाली फरार था।

Crime