एक धागे में बंधा विश्वास! रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री की कलाई सजी रंग-बिरंगी राखियों से, पुलिस-स्वास्थ्य विभाग और ब्रह्माकुमारी की बहनों ने जताया स्नेह

एक धागे में बंधा विश्वास! रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री की कलाई सजी रंग-बिरंगी राखियों से, पुलिस-स्वास्थ्य विभाग और ब्रह्माकुमारी की बहनों ने जताया स्नेह

रक्षाबंधन भाई बहन के रिश्ते की डोर को रखता है बांधे

जशपुर, 09 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उनके गृह ग्राम बगिया में ब्रह्माकुमारी की बहनें पुलिस विभाग  स्वास्थ्य विभाग की दीदियों ने भी राखी बांधी मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षा बंधन का पर्व भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो भाई-बहन के पवित्र प्रेम और रक्षा के वचन को समर्पित होता है। यह पर्व हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

रक्षा बंधन भाई और बहन के रिश्ते को मजबूत करता है इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसकी लंबी उम्र तथा सुख-समृद्धि की कामना करती है। बदले में भाई उसकी रक्षा करने का वचन देता है। राखी एक ऐसा धागा है, जो रक्षा और विश्वास का प्रतीक बनता है। सामाजिक एकता का संदेश देता है।

Jashpur