अबूझमाड़ खेल उत्सव उत्सव का शुभारंभ : जिला पुलिस नारायणपुर द्वारा आयोजित अबूझमाड़ खेल महोत्सव में खेल प्रतिभा को मिल रहा नया मंच, नारायणपुर के युवाओं ने वॉलीबॉल मैदान में दिखाया जोश.

अबूझमाड़ खेल उत्सव उत्सव का शुभारंभ : जिला पुलिस नारायणपुर द्वारा आयोजित अबूझमाड़ खेल महोत्सव में खेल प्रतिभा को मिल रहा नया मंच, नारायणपुर के युवाओं ने वॉलीबॉल मैदान में दिखाया जोश.

दिनांक 07 अगस्त 2025 से नारायणपुर जिले में पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री रॉबिनसन गुड़िया (भा.पु.से) के मार्गदर्शन में अबूझमाड़ खेल उत्सव के तहत वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। नारायणपुर के युवा वॉलीबॉल खेल में दिखा रहे है अपना हुनर, नारायणपुर के युवाओ की खेल प्रतिभा को निखारने और युवाओ को एक मंच प्रदान करने एवं ग्रामीण और सुरक्षाबलों के बीच विश्वाश को मजबूत करने साथ ही साथ ग्रामीणों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जिला पुलिस नारायणपुर द्वारा जिले के सभी पुलिस थाना क्षेत्र एवं कुतुल कैंप अंतर्गत 7 अगस्त से 9 अगस्त तक तीन दिवसीय अबुझमाड़ खेल उत्सव वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है एवं दिनांक 12 अगस्त से 14 अगस्त तक मुख्यालय में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

इसी कड़ी में प्रत्येक थाना क्षेत्र में थानांतर्गत आने वाले ग्रामों के मध्य मैच खेले गए जिसमें, थाना नारायणपुर क्षेत्र में खेल परिसर ग्राउंड में उद्घाटन मैच खेल परिसर (बी) बनाम  ग्राम महका (बी) के मध्य खेला गया, उसी क्रम में थाना क्षेत्र सोनपुर में ग्राम सरगीपाल बनाम ग्राम मेटनार, थाना फारसगांव में ग्राम कापसी बनाम ग्राम कढ़ा,  थाना कुकड़झोर में करकानार बनाम बकुलवाह, थाना कोहकामेटा में कच्चापाल बनाम कोहकामेटा, थाना झारा में झारा बनाम हिकपुल्ला, थाना छोटे डोंगर में ग्राम गौरदंड बनाम ग्राम बड़गांव, थाना एडका में एडका ग्रामीण बनाम तड़ोपाल के मध्य खेला गया।

थाना स्तर पर विजेता टीम को 5 हज़ार रूपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, वहीं थाना स्तर पर विजेता टीम को जिला स्तर पर खेलने का मौका दिया जाएगा, जिसका प्रथम पुरस्कार 25000₹ रुपये नगद, द्वितीय पुरस्कार 15000₹ रुपए नगद व तृतीय पुरस्कार 10000₹ नगद प्रदान किया जाएगा, साथ ही साथ सेमीफाइनल में हिस्सा लेने वाले चार टीम के खिलाड़ियों को जर्सी प्रदान किया जाएगा। जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 12 अगस्त से 14 अगस्त तक खेली जाएगी।

आज इस शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर  थाना नारायणपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, संध्या पवार, जय प्रकाश शर्मा, बृजमोहन देवांगन, रूपसाय सलाम, संदीप झा, थाना बेनूर में रैनी मरकाम सरपंच, फुलधर कचलाम, विशाल कचलाम, थाना धौड़ाई में लता कोर्राम जनपद पंचायत सदस्य, सोमेश नेताम सरपंच, थाना धनोरा में राकेश उसेंडी जिला पंचायत सदस्य, सेवा राम पटेल, थाना कुरुषनार में प्रताप सिंह मांडवी जिला पंचायत उपाध्यक्ष, शांति नेताम जनपद सदस्य मुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे एवं सभी थानों के थाना प्रभारी, स्टाफ, आईटीबीपी व बीएसएफ कैंपों के कंपनी कमांडर, स्टफ साथ ही साथ जिला नारायणपुर के गणमान्य नागरिक के साथ अत्यधिक मात्रा में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh