सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो पर एक्शन : पत्थलगांव में ड्यूटी के दौरान शराब पी कर वर्दी की गरिमा धूमिल करने वाले अनुशासनहीन आरक्षक अलबर्ट एक्का को एसएसपी शशि मोहन सिंह ने किया निलंबित.

सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो पर एक्शन : पत्थलगांव में ड्यूटी के दौरान शराब पी कर वर्दी की गरिमा धूमिल करने वाले अनुशासनहीन आरक्षक अलबर्ट एक्का को एसएसपी शशि मोहन सिंह ने किया निलंबित.

रक्षित केन्द्र जशपुर से दिनांक 05 अगस्त 2025 को आरक्षक क्रमांक 446 अलबर्ट एक्का को न्यायालय पत्थलगांव में वारंट पेशी ड्यूटी पर भेजा गया था। ड्यूटी के दौरान उक्त पुलिसकर्मी को पुलिस वर्दी में शराब के नशे की हालत में एक दुकान के टेबल पर लेटे हुए पाया गया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस अनुशासनहीन और अपमानजनक कृत्य से पुलिस विभाग की छवि आम जनता के बीच धूमिल हुई।

इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री शशि मोहन सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए आज दिनांक 07 अगस्त 2025 को तत्काल प्रभाव से आरक्षक क्रमांक 446 अलबर्ट एक्का को निलंबित कर रक्षित केंद्र जशपुर में सम्बद्ध कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। इस प्रकरण की प्राथमिक जांच हेतु उप पुलिस अधीक्षक (अजाक/मुख्यालय) श्रीमती मंजूलता बाज को नियुक्त किया गया है।

Crime Jashpur