बसदेई पुलिस की दोहरी कार्रवाई : सूरजपुर में अवैध जुए पर कसा शिकंजा, चौकी बसदेई पुलिस ने एक ही दिन में दो जगहों से पकड़े जुआरी, ग्राम सिरसी में जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, नगदी भी जब्त.

बसदेई पुलिस की दोहरी कार्रवाई : सूरजपुर में अवैध जुए पर कसा शिकंजा, चौकी बसदेई पुलिस ने एक ही दिन में दो जगहों से पकड़े जुआरी, ग्राम सिरसी में जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, नगदी भी जब्त.

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले की पुलिस अवैध कार्यो के विरूद्ध बड़ी तत्परतापूर्वक लगातार कार्यवाही करने में लगी हुई है। इसी बीच दिनांक 05 अगस्त 2025 को चौकी बसदेई पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सिरसी में कुछ जुआड़ी हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना पर चौकी बसदेई पुलिस मौके पर पहुंची, जहां घेराबंदी कर मोहम्मद जफर उम्र 34 वर्ष, जनेश्वर गुप्ता उम्र 57 वर्ष, उमाशंकर पाल उम्र 20 वर्ष, गौरीशंकर सारथी उम्र 21 वर्ष, दादी राम राजवाड़े उम्र 31 वर्ष एवं संजय कुमार सुरेंद्र उम्र 27 वर्ष सभी निवासी ग्राम सिरसी को जुआ खेलते रंगे हाथों धर दबोचा, जुआड़ियों के पास व जुआ फड़ से 2800/- रूपये जप्त किया गया।

वहीं दूसरे मामले में ग्राम सिरसी में ही घेराबंदी कर जुआ खेल रहे राजेश कुमार उम्र 24 वर्ष, रामेश्वर प्रसाद उम्र 23 वर्ष, सच्चिदानंद राजवाड़े उम्र 23 वर्ष सभी निवासी सिरसी को जुआ खेलते रंगे हाथों धर दबोचा, जुआड़ियों के पास व जुआ फड़ से 420/- रूपये जप्त किया गया। दोनों ही मामलों में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Crime