जनता से सीधा संवाद: जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनीं समस्याएं, हर शिकायत का मिलेगा जवाब

जनता से सीधा संवाद: जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनीं समस्याएं, हर शिकायत का मिलेगा जवाब

जशपुर, 04 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने यह निर्देश दिए कि हर आवेदनकर्ता को उनके प्रकरण के निपटारे की सूचना समय पर प्राप्त हो, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा कि शासन का उद्देश्य है कि नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिले। जनदर्शन जैसे माध्यमों से आमजन सीधे प्रशासन से जुड़कर अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उनकी शिकायतों का समयबद्ध समाधान मिले।

आज जनदर्शन में मुख्य रूप से राजस्व संबंधी मामले, आवास, बारिश के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं के निराकरण के मामले सहित विभिन्न विषयों से संबंधित मांगें शामिल थीं।

Jashpur