एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना और घोलेंग : रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन 07 अगस्त तक

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना और घोलेंग : रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन 07 अगस्त तक

जशपुर. 02 अगस्त 2025 : आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना और घोलेंग में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु कक्षा 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2025 है, जबकि चयन सूची 11 अगस्त 2025 को प्रकाशित की जाएगी। इन विद्यालयों में केवल छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। चयन EMRS लेटरल एंट्री प्रवेश नीति 2025-26 के तहत पूर्णतः मेरिट के आधार पर होगा।

आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित पूर्णतः आवासीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना में कक्षा 9वीं में बालिका वर्ग की 02 सीटें अंग्रेजी माध्यम तथा कक्षा 11वीं में बालिका वर्ग की 07 सीटें अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम रिक्त हैं। इसी प्रकार एकलव्य विद्यालय घोलेंग के कक्षा 11वीं में अनुसूचित जनजाति के बालक हेतु 04 सीट रिक्त है, इन सीटों पर छत्तीसगढ़ में निवासरत अनुसूचित जनजाति वर्ग के बालिकाओं से प्रवेश हेतू आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं।

इन सीटों पर EMRS लेटरल एंट्री प्रवेश नीति 2025-26 के अनुसार पूर्णतः मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा। जिसके अनुसार कक्षा 8वीं एवं कक्षा 10वीं के प्राप्तांक एवं विज्ञान एवं गणित विषयों के अंक जोड़ कर मेरिट सूची बनायी जायेगी। एकलव्य विद्यालयों में CBSE पाठ्यक्रम संचालित है एवं विद्यालय में कक्षा 11वीं में गणित,जीव-विज्ञान एवं कला संकाय संचालित है। चयनित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति, नई दिल्ली के नियमानुसार भोजन, आवास, पाठ्य सामग्री, गणवेश आदि समस्त सुविधायें निःशुल्क प्रदान की जायेंगी।

Jashpur