सूरजपुर पुलिस की अनूठी पहल : अब सड़कों पर दिखेंगे चमकते मवेशी, हादसों पर लगेगी लगाम, रेडियम कॉलर से सुरक्षित होंगे वाहन और गौवंश, सूरजपुर पुलिस की पहल बनी मिसाल.

सूरजपुर पुलिस की अनूठी पहल : अब सड़कों पर दिखेंगे चमकते मवेशी, हादसों पर लगेगी लगाम, रेडियम कॉलर से सुरक्षित होंगे वाहन और गौवंश, सूरजपुर पुलिस की पहल बनी मिसाल.

सड़कों पर बैठे आवारा मवेशियों की वजह से कई बार सड़क हादसों का डर बना रहता है। जिसमें वाहन चालक के साथ ही गौवंश सड़क हादसे का शिकार हो जाते है। ऐसे में सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने यातायात पुलिस को गौवंश के गले में रेडियम कॉलर पट्टी पहनाने के निर्देश दिए थे, जिसके परिपालन में यातायात पुलिस के द्वारा दिनांक 21 से 27.07.2025 के मध्य एनएच-43 सहित विभिन्न मार्गो में विचरण कर रहे 150 गौवंश के गले में रेडियम युक्त कॉलर पट्टी बांधी गई है ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके।

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने बताया कि आए दिन इस तरह की बात सुनने को मिलती है कि सड़कों पर बैठे मवेशियों की वजह से सड़क हादसे हुए हैं। खासतौर पर रात के समय सड़कों पर बैठे मवेशी वाहन चालक को दिखाई नहीं देते जिसकी वजह से भी सड़क हादसे होते हैं। इसी को देखते हुए सूरजपुर पुलिस के द्वारा एक छोटी सी पहल की गई है।

Chhattisgarh