सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ग्राम मटियारी में अवैध गांजा कारोबार का भंडाफोड़, पुलिस ने की त्वरित रेड, महिला तस्कर के पास से दो किलो गांजा जब्त, महिला आरोपिया एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर भेजी गई जेल.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा लगातार अवैध नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 27 जुलाई 2025 को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम मटियारी में एक महिला नव निर्माण ढाबा मेन रोड के पास के गांजा बिक्री करने के लिए रखी है, इस सूचना पर सीपत थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी द्वारा टीम गठित कर तत्काल रेड कार्यवाही किया गया।

जहां आरोपिया सारदा शिकारी पति सचिन शिकारी उम्र 35 साल निवासी शिकारी मोहल्ला मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से एक काला रंग के पीट्टू बैग के अंदर रखा हुआ दो किलोग्राम मादक पदार्थ गाँजा कीमत 20,000/- रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपिया के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Crime