ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता : एक वर्ष से लापता नाबालिग बालिका कवर्धा से सकुशल बरामद, शादी का झांसा देकर किया गया शोषण, सरकंडा पुलिस ने गायब नाबालिग को किया रेस्क्यू, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश.

ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता : एक वर्ष से लापता नाबालिग बालिका कवर्धा से सकुशल बरामद, शादी का झांसा देकर किया गया शोषण, सरकंडा पुलिस ने गायब नाबालिग को किया रेस्क्यू, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश.

बिलासपुर. 27 जुलाई 2025 : बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना अंतर्गत ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक वर्ष पूर्व लापता हुई 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को कवर्धा से बरामद किया गया है। आरोपी अजय कुमार ठाकुर द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण कर शादी का प्रलोभन दिया गया और शारीरिक शोषण किया गया। सरकंडा पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में की गई, जिसमें साइबर सेल की तकनीकी सहायता और पुलिस टीम की तत्परता सराहनीय रही।

प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने दिनांक 03 मई 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग लड़की उम्र करीब 16 वर्ष 10 माह की घर से बिना बताये कहीं चली गई है, कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फूसलाकर अपहरण कर ले गया है। प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना दौरान अपहृता की एवं अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था।

वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशानुसार जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत् गुम हुये नाबालिग बालक एवं बालिकाओं को अधिक से अधिक दस्तयाब करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में अपहृत नाबालिग बालक/बालिकाओं की लगातार पतासाजी हेतु साक्ष्य साइबर सेल से तकनीकी जानकारी प्राप्त किया जा रहा था कि दिनांक 23.07.2025 को सूचना मिला कि प्रकरण की अपहृत बालिका कवर्धा में संदेही अजय कुमार ठाकुर के साथ है उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर टावर लोकेशन के आधार पर तत्काल कवर्धा टीम रवाना किया गया।

Crime