हत्या के आरोपी को शनिचरी नदी किनारे से कोतवाली टीम ने किया गिरफ्तार 12 साल की बच्ची की हत्या कर हुआ था फरार, 30 हज़ार का इनामी सोहन राजपूत बिलासपुर में धराया, सालों से तलाश रही थी पुलिस.

हत्या के आरोपी को शनिचरी नदी किनारे से कोतवाली टीम ने किया गिरफ्तार 12 साल की बच्ची की हत्या कर हुआ था फरार, 30 हज़ार का इनामी सोहन राजपूत बिलासपुर में धराया, सालों से तलाश रही थी पुलिस.

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 26 जुलाई 2025 को प्रातः जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि थाना नवागढ पुलिस चौकी संबलपुर के 12 वर्ष की बच्ची के हत्या के 30,000/- रूपये के ईनामी फरार आरोपी शनिचरी नदी किनारे इस्तहार में दिये हुलिया के अनुसार व्यक्ति घुमते हुए दिखा है। जिसकी सूचना पर थाना सिटी कोतवाली के पेट्रोलिंग पार्टी के आर – रत्नाकर सिंह, राधारमण पटेल एवं विरेन्द्र सिंह एवं ड्याल 112 चालक शंभू बैस को सूचना तस्दिक हेतु रवाना किया गया था। उनके द्वारा मौका पर पहुंच कर उक्त हुलिया के व्यक्ति को पकड कर थाना लाया गया, जिसे थाना में पुछताछ करने पर अपना नाम सोहन राजपूत पिता रज्जू राजपूत उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सोनपुरी चौकी संबलपुर थाना नवागढ जिला बेमेतरा छ.ग. को होना बताया गया।

जो थाना नवागढ जिला बेमेतरा के अपराध क्रमांक – 40/2025 धारा 103 (1) बीएनएस के फरार आरोपी होना पाये जाने से इसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया गया। जिनके द्वारा तत्काल निर्देश पर जिला बेमेतरा पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर जिला बेमेतरा पुलिस के द्वारा हत्या के 30,000/- रूपये का ईनामी फरार आरोपी को थाना सिटी कोतवाली के द्वारा थाना नवागढ पुलिस टीम को आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु सौंपा गया।

Crime