नेल्लोर में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी की शानदार जीत : अखिल भारतीय विद्युत ब्रिज प्रतियोगिता में जीते तीन पदक, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी की टीम ने ब्रिज प्रतियोगिता में मारी बाजी, मास्टर्स, टीम और प्रोग्रेसिव श्रेणियों में जीते पदक.

47वीं अखिल भारतीय विद्युत ब्रिज प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी की टीम ने 3 पदक हासिल किये। विद्युत कर्मियों ने आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में आयोजित दो दिवसीय (22 जुलाई – 23 जुलाई) ब्रिज प्रतियोगिता मे मास्टर्स प्लेयर (पेयर) श्रेणी मे रजत पदक,टीम इवेंट श्रेणी में कांस्य एवं प्रोग्रेसिव श्रेणी में भी कांस्य पदक हासिल करनें मे सफल हुये। इस तरह तीनों श्रेणियों मे राष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त करने पर पॉवर कंपनी अध्यक्ष (डिस्ट्रीब्यूशन एवं जनरेशन) डॉ. रोहित यादव ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के पदाधिकारीगण अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (जनरेशन) श्री एस. के. कटियार एवं महासचिव श्री एम. एस. चैहान ने टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Chhattisgarh