जशपुर : ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर कलेक्टर की नजर, साफ-सफाई, सीसीटीवी और रोशनी व्यवस्था सुधारने के निर्देश

जशपुर : ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर कलेक्टर की नजर, साफ-सफाई, सीसीटीवी और रोशनी व्यवस्था सुधारने के निर्देश

कलेक्टर ने जशपुर तहसील परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का आकस्मिक निरीक्षण किया

जशपुर 23 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को जशपुर तहसील कार्यालय परिसर ईवीएम वेयर हाउस का आकस्मिक निरीक्षण किया। सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। परिसर को नियमित साफ सफाई करने के निर्देश

वेयर हाउस में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था और सी सी टी कैमरा चालू हालत में रखने के लिए कहा है। वेयर हाउस के छत की साफ सफाई करने के निर्देश दिए हैं और टूटी हुई लकड़ी को हटाने के लिए कहा है।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के, सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधी गण और निर्वाचन के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Jashpur