प्राकृतिक आपदा से दो दर्दनाक मौतें, जशपुर में डूबने से हुई जनहानि पर मिला मुआवज़ा, प्रशासन ने बढ़ाया सहारा

प्राकृतिक आपदा से दो दर्दनाक मौतें, जशपुर में डूबने से हुई जनहानि पर मिला मुआवज़ा, प्रशासन ने बढ़ाया सहारा

जशपुर, 23 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। बागबहार तहसील अंतर्गत ग्राम पतराटोली निवासी स्व. दशमेत बाई का नाला डेम के पानी में डूबने से 27 अगस्त 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पति रूखनाथ हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार जशपुर तहसील के ग्राम पैकू़ निवासी स्व. लिंजियुस मिंज का कुंआ के पानी में डुबने से 10 जुलाई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारित उनके पत्नी श्रीमती दोमनिक मिंज हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Jashpur