श्रावण मास में शिव भक्ति की गूंज : श्री फलेश्वरनाथ मंदिर बगिया में तीन दिवसीय 100108 पार्थिव शिवलिंग पूजन कार्यक्रम का कल से होगा शुभारंभ, मैनी नदी तट से निकली ऐतिहासिक कलश-यात्रा, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं सम्मिलित.

श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर बगिया में 100108 पार्थिव शिवलिंग पूजन कार्यक्रम शुभारंभ से पहले आज सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस ऐतिहासिक आयोजन की शुरुआत मैनी नदी तट से विधिवत पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं पारंपरिक परिधानों में कलश लेकर उपस्थित रहीं। कलश यात्रा मंदिर परिसर तक पूरे भक्ति भाव जयकारों के बीच निकाली गई। इस कलश यात्रा में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय की विशेष उपस्थिति में कलश स्थापना की गई। श्रीमती साय ने श्रद्धा भाव से कलश स्थापना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस आयोजन को धार्मिक और सामाजिक चेतना को जाग्रत करने वाला बताया। श्री फलेश्वर महादेव मंदिर बगिया में 22 जुलाई से 24 जुलाई तक तीन दिवसीय विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

Jashpur