खमतराई पुलिस और साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई : मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी दीपक निर्मलकर रायपुर में गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की ₹60,000 की बाइक, वाहन चोर भेजा गया जेल.

खमतराई पुलिस और साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई : मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी दीपक निर्मलकर रायपुर में गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की ₹60,000 की बाइक, वाहन चोर भेजा गया जेल.

रायपुर. 20 जुलाई 2025 : रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में हुई मोटर साइकिल चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए रायपुर पुलिस ने आरोपी दीपक निर्मलकर उर्फ गोपाल को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की गई बाइक की कीमत लगभग ₹60,000 है, जिसे पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया। घटना की सूचना पर थाना खमतराई और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने त्वरित जांच करते हुए आरोपी को पहचान कर उसे धर दबोचा। पुलिस की इस कार्यवाही से आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना और अपराधियों में भय पैदा हुआ है।

प्रार्थी दानेश्वर निर्मलकर ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह विवेकानंद नगर दुर्ग में रहता है। प्रार्थी दिनांक 02 दिसंबर 2024 को अपने दोस्त मिथलेश जंघेल से मिलने खमतराई श्रीनगर गया था, दोस्त से मिलने के बाद रात्रि करीब 09:00 बजे अपने घर दुर्ग जाने के लिये अपनी मोटर सायकल टीवीएस रायडर क्रमांक सीजी/07/सीक्यू/5832 से रिंग रोड नंबर 02 गोदवारा होते हुए पेट्रोल पंप के पास रात्रि करीब 09:30 बजे पहूंचा था कि अपनी दोपहिया वाहन को पेट्रोल पंप के पास खड़ी कर बात कर रहा था, कुछ देर बाद अपने अपने दोपहिया वाहन को खड़े किये हुए स्थान पर देखा तब वह वहां नहीं थी। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की दोपहिया वाहन चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 927/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में आरोपी दीपक निर्मलकर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटर सायकल क्रमांक सीजी/04/सीक्यू/2578 कीमत लगभग 60,000/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी – दीपक निर्मलकर उर्फ गोपाल पिता सनत निर्मलकर उम्र 23 साल निवासी मुर्रा भठ्ठी संतोषी माता मंदिर के पास थाना गुढ़ियारी रायपुर.

इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी खमतराई, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, हायक निरीक्षक अतुलेश राय, प्रधान आरक्षक प्रमोद वर्ठी, प्रधान आरक्षक पुष्पराज सिंह परिहार, आरक्षक दिलीप जांगड़े, आरक्षक बोधेन्द्र मिश्रा, आरक्षक मनोज सिंह, आरक्षक विकास क्षत्री, आरक्षक राजेन्द्र तिवारी, आरक्षक केशव सिन्हा एवं आरक्षक विक्रम वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है

Crime