बिलासपुर में डायल-112 बना जीवनदायिनी : वाहन में कराया सुरक्षित प्रसव, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ, डायल-112 की तत्परता से समय पर प्रसव, एंबुलेंस न मिलने पर पुलिस वाहन ही बना अस्पताल.

बिलासपुर में डायल-112 बना जीवनदायिनी : वाहन में कराया सुरक्षित प्रसव, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ, डायल-112 की तत्परता से समय पर प्रसव, एंबुलेंस न मिलने पर पुलिस वाहन ही बना अस्पताल.

बिलासपुर. 19 जुलाई 2025 : बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र में डायल-112 की तत्परता ने एक गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु की जान बचाई। प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में दर्द अधिक बढ़ने पर पुलिस वाहन में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। आरक्षक जितेन्द्र यादव और चालक गौकरण साहू की सजगता व संवेदनशीलता ने डायल-112 को एक बार फिर “जीवनदायिनी सेवा” साबित कर दिया। माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।

थाना कोनी क्षेत्र के सेंदरी बस स्टैंड कोनी बिलासपुर की एक गर्भवती महिला (Pregnant Woman)  के लिए भी डॉयल-112 ऐसे ही फरिश्ता बनकर पहुंची। महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी और मदद का इंतजार कर रही थी। घर में अस्पताल ले जाने का कोई साधन नहीं होने की सूचना मिलते ही तत्काल महिला के घर डायल 112 कोनी ईगल-1 की वाहन पहुंची। महिला को उनके परिजनों के साथ वाहन में अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में प्रसव पीड़ा अधिक होने एवं परिजनों द्वारा वाहन को रोकने हेतु निवेदन करने पर रास्ते में ही वाहन को रोका गया।

डायल-112 के आरक्षक 1363 जीतेन्द्र यादव चालक गौकरण साहू द्वारा वाहन रोककर तत्काल डिलीवरी हेतु आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गईl जहाँ परिजनों की सहायता से गाड़ी में ही सुरक्षित डिलवरी कराई गई। 112 टीम के जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, बाद में बच्चे एवं प्रसूता को प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य लाभ हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Chhattisgarh