पुलिस की ऑपरेशन मुस्कान में बड़ी सफलता : नाबालिग से दुष्कर्म कर भागा आरोपी दबोचा गया, एक साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, तखतपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, भेजा गया जेल.

पुलिस की ऑपरेशन मुस्कान में बड़ी सफलता : नाबालिग से दुष्कर्म कर भागा आरोपी दबोचा गया, एक साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, तखतपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, भेजा गया जेल.

बिलासपुर. 19 जुलाई 2025 : बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत तखतपुर पुलिस ने एक साल से फरार आरोपी को तेलंगाना के हैदराबाद से गिरफ्तार कर नाबालिग को मुक्त कराया है। आरोपी ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगाया था और उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर, सायबर सेल की मदद से की गई, जिससे छत्तीसगढ़ पुलिस की सतर्कता और तकनीकी दक्षता फिर से सामने आई है।

दिनांक 04 जून 2024 को नाबालिग लडकी को कोई व्यक्ति बहला फुसला कर भगा कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण महिला संबंधी गंभीर अपराध होने से मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा गंभीर अपराधों में आरोपियों को जल्द से जल्द विशेष अभियान मुस्कान् के तहत तत्काल कार्यवाही का निर्देश दिया गया।

विवेचना के दौरान थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल की टीम द्वारा सायबर सेल बिलासपुर से तकनीकी तथ्यों की जाँच, सीडीआर विश्लेषण पर घटना के फरार आरोपी का तेलंगाना राज्य के हैदराबाद में होना पाये जाने पर तत्काल टीम तेलंगाना रवाना कर पीड़िता को दुर्गमचेरू रंगारेडडी (हैदराबाद) में दिनांक 17 जुलाई 2024 को आरोपी कौशल उर्फ दिल मोहित के कब्जे से बरामद किया गया। प्रकरण में आरोपी द्वारा पीड़िता को नाबालिग होना जानते हुए भी पीडिता को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाना एवं पीड़िता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करना पाये जाने से आरोपी को आज दिनांक 18 जुलाई 2025 को तखतपुर पुलिस द्वारा ज्यूडिश्यिल रिमाड पर भेजा गया है।

Crime