पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा : शुक्रवार को रायगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, दर्जनों थानों में एक साथ पूछताछ, अपराधियों में मची खलबली, 212 संदिग्धों से पूछताछ, संपत्ति अपराधों में सख्त कार्रवाई.

पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा : शुक्रवार को रायगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, दर्जनों थानों में एक साथ पूछताछ, अपराधियों में मची खलबली, 212 संदिग्धों से पूछताछ, संपत्ति अपराधों में सख्त कार्रवाई.

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन में रायगढ़ जिले में शुक्रवार तड़के एक साथ सभी थानों की पुलिस ने पूर्व में संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त रहे बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई में जिले भर के थाना क्षेत्रों से पूर्व के आरोपियों और संदिग्धों को थाना प्रभारियों द्वारा थाने लाकर पूछताछ की गई, जिनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड पहले से दर्ज है। कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य हाल ही में श्री श्याम मंदिर चोरी जैसी वारदातों में उनकी संलिप्तता की जांच करना रहा।

थाना प्रभारियों द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपियों की हालिया गतिविधियों की पुष्टि की गई और उनके फिंगर प्रिंट लेकर मिलान की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिन बदमाशों की लंबे समय से तलाश थी और वे सकुनत से फरार हैं, उनके संबंध में भी जानकारियां एकत्र की जा रही हैं। पुलिस ने सभी संदिग्धों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे कहीं भी जाने से पूर्व थाना प्रभारी को सूचित करें और किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहें। यदि उनके संबंध में कोई सूचना या संदेहजनक गतिविधि सामने आती है, तो तत्काल थाना को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Crime