क्षेत्र में जगह-जगह विराजी मां भवानी के दरबार में पहुंची मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, महिलाओं के साथ किया गरबा नृत्य, प्रदेश की सुख शांति के लिए की मंगल कामनाएं…..!

क्षेत्र में जगह-जगह विराजी मां भवानी के दरबार में पहुंची मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, महिलाओं के साथ किया गरबा नृत्य, प्रदेश की सुख शांति के लिए की मंगल कामनाएं…..!

जशपुर/कुनकुरी, 10 अक्टूबर / मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने दुलदूला और नारायणपुर का दौरा करते हुए माता रानी के दरबार में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश और क्षेत्रवासियों की खुशहाली और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की। श्रीमती साय ने माता रानी के दरबार में विधिवत पूजा कर प्रदेश की उन्नति और मंगलमय भविष्य की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद श्रीमती कौशल्या साय ने स्थानीय महिलाओं के साथ गरबा नृत्य में भी भाग लिया, जिससे वहां की संस्कृति और परंपराओं को जीवंत किया गया। गरबा नृत्य में उनकी भागीदारी ने स्थानीय महिलाओं और युवतियों में उत्साह का संचार किया, जिससे कार्यक्रम में उमंग और आनंद का वातावरण बना रहा।

Jashpur