गौ-हत्या का सनसनीखेज खुलासा : टंगिया से बैल की हत्या, घर में चल रहा था मांस का व्यापार, 49 किलो गौमांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

गौ-हत्या का सनसनीखेज खुलासा : टंगिया से बैल की हत्या, घर में चल रहा था मांस का व्यापार, 49 किलो गौमांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

दिनाँक 17जुलाई 2025 को ग्राम मयूरचुंदी के जागरूक ग्रामीणों से एसडीओपी कुनकुरी को सूचना मिला कि ग्राम मयूरचुंदी खरवाडीपा का सुधीर कुजूर अपने साथीगणों के साथ एक घर में गौ-वंश का वध कर उसके मांस को विक्रय करने एवं भक्षण करने के उद्देष्य से तैयार कर अपने घर में रखा हुआ है, इस सूचना पर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने तत्काल एसडीओपी कुनकुरी श्री विनोद मंडावी एवं चौकी करडेगा, उपरकछार से संयुक्त पुलिस स्टॉफ को मौके पर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया, पुलिस स्टाॅफ द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी कर दबिश देकर सुधीर कुजूर एवं वीरसिंह कुजूर को अभिरक्षा में लिया एवं उनके कब्जे से गौ-मांस, उसके अवशेष घटना में प्रयुक्त लोहे का औजार, तराजू बांट इत्यादि जप्त किया गया।

आरोपी सुधीर कुजूर ने पूछताछ दौरान अपने मेमोरंडम कथन में बताया कि दिनांक 16जुलाई 2025 के शाम लगभग 07:00 बजे वह अपने काला रंग के बैल को अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर अपने नव निर्मित मकान में टंगिया से वार कर वध कर दिया एवं उसका मांस को भक्षण करने एवं विक्रय करने हेतु रखा था। आरोपियों ने उसके अवशेष को जमीन में दफन कर दिया। आरोपी के मेमोरंडम कथनानुसार 49 किलोग्राम गौ-मांस, काटने का औजार, तराजू बाँट इत्यादि पेश करने पर जप्त किया गया है एवं गौ-मांस खरीदने वाले ग्राहक वीरसिंह कुजूर के कब्जे से 02 किलो गौ-मांस जप्त कर उसे भी गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपीगण फरार हैं। आरोपीगण सुधीर कुजूर एवं वीरसिंह कुजूर के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें दिनांक 17 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।       

Crime