जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि पर शासन की संवेदनशील पहल — मधुमक्खी काटने से मृत युवक के परिजन को 4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि पर शासन की संवेदनशील पहल — मधुमक्खी काटने से मृत युवक के परिजन को 4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

जशपुर, 17 जुलाई 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम तपकरा निवासी स्व. स्वर्ण तिग्गा का मधुमक्खी के काटने से 29 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके भाई अनिल तिग्गा हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Jashpur