प्राकृतिक आपदा से जनहानि पर प्रशासन की संवेदनशील पहल : जशपुर में पीड़ित परिवार को मिली 4 लाख की आर्थिक सहायता

प्राकृतिक आपदा से जनहानि पर प्रशासन की संवेदनशील पहल : जशपुर में पीड़ित परिवार को मिली 4 लाख की आर्थिक सहायता

जशपुर, 16 जुलाई 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम धुमाडांड़ निवासी स्व. देवमति बाई का आकाशीय बिजली से 03 जून 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पुत्र सुखराम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Jashpur