24 घंटे में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी : प्रेम संबंधों में शादी का दबाव बना जानलेवा, प्रेमिका ने मांगी शादी, प्रेमी ने ली जान, नंदिनी टाउनशिप में महिला की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, की जा रही वैधानिक कार्यवाही.

24 घंटे में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी : प्रेम संबंधों में शादी का दबाव बना जानलेवा, प्रेमिका ने मांगी शादी, प्रेमी ने ली जान, नंदिनी टाउनशिप में महिला की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, की जा रही वैधानिक कार्यवाही.

दिनांक 13 जुलाई 2025 को प्रार्थिया श्रीमती ममता जंघेल टाउनशीप मार्केट नंदिनी के द्वारा थाना नंदिनी नगर में  सूचना दिया गया कि घटना दिनांक 12 जुलाई 2025 के समय रात्रि 21:00 बजे से दिनांक 13 जुलाई 2025 के सुबह 08.30 बजे के मध्य मृतिका कुंवरिया बाई उर्फ चिंया उम्र 45 साल निवासी ग्राम हरदी हाल नंदनी टाउनशीप संदिग्ध अवस्था में मृत पाई गई है। सूचना पर थाना नंदिनी नगर में मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया गया।

मर्ग की जांच के दौरान पाया गया कि मृतिका कुंवरिया बाई का दीपक कुमार तोडसे निवासी अहिवारा के साथ प्रेम सबंध था, जिस पर मृतिका बार-बार शादी करने का दवाब बना रही थी। दीपक कुमार तोडसे दिनांक 12 जुलाई 2025 के रात्रि 09:00 बजे करीबन मृतिका के घर गया। दोनों के मध्य शादी की बात को लेकर वाद विवाद हुआ, दीपक कुमार आक्रोशित होकर मृतिका का गला दबा कर हत्या कर मौके से फरार हो गया। थाना नंदिनी नगर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक – 159/25 धारा 103(1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी की पतासाजी के दौरान सीसीटीव्ही फुटेज, त्रिनयन ऐप्पस, सायबर तकनीकी, टावर डम्प के माध्यम से संदेही दीपक कुमार तोडसे उम्र 42 साल रायपुर रोड अहिवारा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर कुंवरिया बाई की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Crime