पुलिस की त्वरित कार्रवाई : गांधीनगर पुलिस ने किराना दुकान में 90 हजार की चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान, न्यायालय के समक्ष किया गया पेश.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई : गांधीनगर पुलिस ने किराना दुकान में 90 हजार की चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान, न्यायालय के समक्ष किया गया पेश.

प्रार्थी कमलेश कुमार वर्मा साकिन फुंदुलडिहारी थाना गांधीनगर द्वारा दिनांक 25 जून 2025 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि प्रार्थी फुंदुलडिहारी चौक में तिरुपति स्टोर्स किराना दुकान का संचालन करता है। दिनांक 23 जून 2025 के सुबह दुकान जाकर देखा तो दुकान का चैनल खुला हुआ था और ताला टुटा हुआ था, अंदर दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। प्रार्थी द्वारा दुकान का सीसीटीवी फूटेज देखने पर एक अज्ञात युवक प्रार्थी के किराना दुकान में घुस कर दुकान के दराज से नगदी रकम एवं किराना सामान की चोरी करता दिखाई दे रहा था। अज्ञात आरोपी द्वारा प्रार्थी के दुकान से 90,000/- रुपये नगदी रकम एवं किराना सामान की चोरी किया गया है।  मामले में प्रार्थी के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 367/25 धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन कर मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पता तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर सोनी मोहल्ला गांधीनगर निवासी शिवांग चौहान को पकड़कर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना नाम शिवांग चौहान आत्मज स्व. इंद्रजीत चौहान उम्र 19 वर्ष साकिन सोनी मोहल्ला थाना गांधीनगर का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर प्रार्थी के किराना दुकान से नगदी रकम सहित किराना सामान की चोरी किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से 3620/- रुपये नगद एवं किराना सामान बरामद किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Crime