रायपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : ग्राम सड्डू प्रतिक्षालय के पास देशी कट्टा लेकर घूम रहा था आरोपी, रायपुर पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी मुकेश नायक को धरसींवा से किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध.

रायपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : ग्राम सड्डू प्रतिक्षालय के पास देशी कट्टा लेकर घूम रहा था आरोपी, रायपुर पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी मुकेश नायक को धरसींवा से किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध.

रायपुर. 13 जुलाई 2025 : रायपुर पुलिस की एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट व थाना धरसींवा की संयुक्त टीम ने ग्राम सड्डू प्रतिक्षालय के पास एक युवक को देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुकेश नायक, निवासी सिमगा, जिला बलौदाबाजार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 333/25, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की गई है।

पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश मिश्रा एवं उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट की टीम को अवैध रूप से पिस्टल व कट्टा रखकर घुमने वालों तथा इसकी अवैध तरीके से खरीदी-बिक्री करने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र कर तस्दीक किया जाकर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाने के साथ ही पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 12 जुलाई 2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सड्डू प्रतिक्षालय के पास एक व्यक्ति अपने पास देशी कट्टा रखा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी धरसींवा को आरोपी को देशी कट्टा के साथ रंगे हाथ पकडने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट एवं थाना धरसींवा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मुकेश नायक निवासी बलौदाबाजार का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास 01 नग देशी कट्टा व 01 नग जिन्दा कारतूस रखा होना पाया। देशी कट्टा व जिंदा कारतूस रखने के संबंध में मुकेश नायक से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था। जिस पर आरोपी मुकेश नायक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग देशी कट्टा व 01 नग जिन्दा कारतूस जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 333/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – मुकेश नायक पिता स्व. चंद्र मोहन नायक उम्र 24 साल निवासी शंकर नगर सिमगा थाना सिमगा जिला बलौदा बाजार.

Crime