कुनकुरी में शिक्षा का पर्व : गांव के बच्चों को स्मार्ट क्लासरूम और मुफ्त किताबें, स्कूल में बच्चों का तिलक से स्वागत, मिठाई से मुंह मीठा और मिली साइकिल, शिक्षा पर्व में छलकी खुशियां, आत्मानंद स्कूल में कौशल्या साय का प्रेरक संदेश

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम स्कूल कुनकुरी में  विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रींमती कौशल्या साय ने नवप्रवेशी बच्चों को पारंपरिक रूप से तिलक  लगाकर एवं मुँह मीठा कराकर स्वागत किया और सभी का उत्साहवर्धन करने के साथ शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक प्रदान की और सरस्वती साईकल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साईकिल का वितरण भी किया।

इस अवसर पर श्रीमती साय ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य ग्रामीण अंचलों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि शासकीय स्कूलों में अब बेहतर भवन, योग्य शिक्षक, स्मार्ट क्लासरूम और सभी आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का संदेश देते हुए कहा कि यही सफलता की कुंजी है।

Jashpur