रायगढ़ में CCTV अभियान को मिल रहा व्यापारी वर्ग का साथ : अग्रवाल जनरल स्टोर ने बढ़ाया सुरक्षा का दायरा, जनसुरक्षा में भागीदार बन रहे व्यापारी, सूर्या विहार में दुकान से सड़क तक पहुंचे CCTV कैमरे.

रायगढ़ में CCTV अभियान को मिल रहा व्यापारी वर्ग का साथ : अग्रवाल जनरल स्टोर ने बढ़ाया सुरक्षा का दायरा, जनसुरक्षा में भागीदार बन रहे व्यापारी, सूर्या विहार में दुकान से सड़क तक पहुंचे CCTV कैमरे.

रायगढ़. 08 जुलाई 2025 : रायगढ़ जिले में चलाए जा रहे सीसीटीवी जागरूकता अभियान को आम जनता और व्यापारियों से मिल रहा भरपूर समर्थन। सूर्या विहार स्थित अग्रवाल जनरल स्टोर के संचालक श्री अनिल कुमार अग्रवाल ने अपनी दुकान के बाहर सड़क की निगरानी हेतु तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। यह पहल न केवल व्यापारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ा रही है, बल्कि रायगढ़ पुलिस की जनसहभागिता आधारित रणनीति को भी सफल बना रही है।

जिले में अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सीसीटीवी जागरूकता अभियान को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में पहाड़ मंदिर रोड स्थित सूर्या विहार कॉलोनी के पास अग्रवाल जनरल स्टोर के संचालक श्री अनिल कुमार अग्रवाल द्वारा अपनी दुकान के बाहर तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, जिनका फोकस मुख्य सड़क की ओर अलग-अलग दिशाओं में रखा गया है।

श्री अनिल अग्रवाल ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से यह कैमरे लगाए गए हैं, जिससे दुकान के आसपास के साथ-साथ सड़क पर भी निगरानी रखी जा सके। उन्होंने रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को सराहनीय पहल  बताते हुए अन्य व्यापारियों एवं नागरिकों से अपील की कि वे भी अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी लगवाएं तथा उनमें से एक-दो कैमरों का रुख सड़क की ओर अवश्य रखें, ताकि क्षेत्र की सुरक्षा को और बेहतर बनाया जा सके।

विदित हो कि पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में जिले भर में सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे समाजसेवियों, प्रतिष्ठान संचालकों एवं गणमान्य नागरिकों को सीसीटीवी की महत्ता समझाएं और उन्हें इस अभियान से जोड़ें। शहर के सक्रिय एनजीओ, व्यापार मंडल एवं सामाजिक संगठनों को भी इस मुहिम से जोड़ने की पहल की गई है।

Chhattisgarh